सोना तस्करी को लेकर गिरफ्तार हुईं ऐक्ट्रेस रान्या राव की तस्वीर में उनकी आंखों के नीचे चोट के निशान दिखने को लेकर अटकलें हैं कि हिरासत में उनकी पिटाई हुई। कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागालक्ष्मी चौधरी ने कहा, "जिसने भी यह किया है, ऐसा नहीं करना चाहिए था...किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है।"