कारों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे अनिवार्य, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
केंद्र सरकार कारों में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय के ड्राफ्ट के मुताबिक नए कार मॉडल्स में 1 अक्टूबर 2030 से ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) अनिवार्य करने का प्रस्ताव है जबकि टैक्सी और ट्रांसपोर्ट कारों में 2029 से इमरजेंसी लेन कीपिंग और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम ज़रूरी करने की तैयारी है।