inshorts

क्रिकेट प्रेज़ेंटर गौरव कपूर को डेट कर रही हैं ऐक्ट्रेस कृतिका कामरा, तस्वीरें शेयर कर की पुष्टि

टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' फेम ऐक्ट्रेस कृतिका कामरा ने क्रिकेट प्रेज़ेंटर गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। गौरव के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कृतिका ने गौरव के लोकप्रिय शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के संदर्भ में लिखा, "ब्रेकफास्ट विद...।" गौरतलब है कि गौरव ने 2014 में ऐक्ट्रेस किरत भट्टल से शादी की थी।