क्रिकेट मैचों में सट्टेबाज़ी से खूब पैसे कमाए, दोस्त को क्रिकेटर्स से टिप्स मिलती थीं: पामेला
पामेला सेरेना ने 'लॉक अप-2' में खुलासा किया है कि वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाकर पैसे कमाती थीं। उन्होंने कहा, "मेरा दोस्त कई क्रिकेटर्स का करीबी दोस्त था। उसे टिप्स मिलती और जानकारी सीधे टीम से आती थी। लंदन में बुकी होते हैं तो मैं दोस्त से टिप्स लेती थी और फिर सट्टा लगाती थी। मैंने बहुत पैसे कमाए।"