क्रिकेटर बनने का था सपना, बन गए गूगल के सीईओ; आज रोज़ाना कमा रहे ₹6.67 करोड़
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे और उन्होंने चेन्नई में स्कूल टीम की कप्तानी भी की थी। पिचाई के पसंदीदा क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना कमाई $280 मिलियन (लगभग ₹2,435 करोड़) है और प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो वह रोज़ाना ₹6.67 करोड़ कमा रहे हैं।