क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने BJP में शामिल होने के बाद X पर पोस्ट कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, "बीजेपी परिवार में मुझे स्थान व मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।" चहल को पार्टी की नई नैशनल OBC मोर्चा कार्यकारिणी में 'स्पेशल इनवाइटी' बनाया गया।