क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और ऐक्ट्रेस माहिरा शर्मा के डेटिंग की खबरों पर माहिरा की मां ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "ऐसा कुछ भी नहीं है...लोग तो कुछ भी बोलते हैं।" उन्होंने कहा, "मेरी बेटी सेलेब्रिटी है तो लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ देंगे...क्या हमें उन बातों पर विश्वास करना चाहिए?...यह खबर पूरी तरह से गलत है।"