कैरोटिड धमनियां 75% से अधिक ब्लॉक थीं: गर्दन की एंजियोप्लास्टी पर राकेश रोशन

फिल्मकार राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है, "इस हफ्ते रूटीन चेकअप के दौरान पता चला कि मेरे दिमाग में जाने वाली कैरोटिड धमनियां 75% से ज़्यादा ब्लॉक हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने तुरंत अस्पताल में भर्ती होकर प्रिवेंटिव प्रोसीजर करवाया।" गौरतलब है, उनकी बेटी सुनैना ने बताया था कि पापा की गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई है।