ट्रंप को कोर्ट से झटका, CNN समेत 3 मीडिया आउटलेट वाइट हाउस में कर सकेंगे प्रवेश
अमेरिका की संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन को CNN, MS NOW और पोलिटिको के पत्रकारों का वाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है। जज ने तीनों मीडिया संस्थानों के प्रेस पास रद्द करने की प्रक्रिया को संवैधानिक रूप से उचित प्रक्रिया के बिना किया गया बताया। आदेश फिलहाल 14 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा।