14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रान्या राव शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने वकीलों से कहा, "मुझे नींद नहीं आ रही है...मैं मानसिक आघात से गुज़र रही हूं। एयरपोर्ट वाला दिन लगातार मेरे दिमाग में घूम रहा है।" इस दौरान उनकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल दिखे।