क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट व वॉलेट लोडिंग पर है इनकम टैक्स की पैनी नज़र, आ सकती है स्क्रूटनी नोटिस

क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट, बार-बार वॉलेट लोडिंग और सर्कुलर ट्रांजैक्शन अब आयकर विभाग की कड़ी निगरानी में हैं। अगर क्रेडिट कार्ड का खर्च घोषित इनकम के मुकाबले असामान्य रूप से ज़्यादा दिखता है या रिवॉर्ड्स के लिए 'मैन्युफैक्चर्ड स्पेंडिंग' की जाती है तो इसे रेड-फ्लैग माना जा सकता है। ऐसे मामलों में विभाग स्क्रूटनी नोटिस/री-असेसमेंट शुरू कर सकता है।