कार्तिक आर्यन ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किए ₹1 करोड़, CM ने किया पोस्ट
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने असम में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ दान किए हैं। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कार्तिक के इस योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। असम में 19 जुलाई को बाढ़ आई थी और इससे भारी तबाही हुई है।