inshorts

24 नवंबर से आसमान पर दिखेगा 'बीवर सुपरमून'

24-नवंबर की रात आसमान में 'बीवर सुपरमून' दिखेगा जो सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले करीब 14% बड़ा और 30% से अधिक चमकीला नज़र आ सकता है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी। 'सुपरमून' रात 8:23 बजे अपने पूर्ण रूप में होगा। दिल्ली में चांद शाम 4:56 बजे पूर्व दिशा से उगेगा।