कार्तिक शूटिंग के दौरान फोन पर किसी को 'लव यू' कहते थे: विद्या
अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया है कि 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन हमेशा फोन पर रहते थे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आगामी एपिसोड के प्रोमो में विद्या ने कहा, "वह हमेशा कहते थे 'लव यू, मी टू।" गौरतलब है, इससे पहले कार्तिक ने कहा था, "मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं।"