जयपुर (राजस्थान) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने क्रेन पर चढ़कर भगवान गणेश की पूजा-आरती की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आचार्य ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "जयपुर स्थापना के प्रथम द्वार गंगापोल पर गणेश पूजन।" इस दौरान वहां ढोल-नगाड़े बजाए गए और लोगों की भीड़ भी दिखी।