क्रिप्टो या गोल्ड? जानें ₹50000 करोड़ के मालिक ने किसे बताया असली 'हीरो'
₹50,000 करोड़ के मालिक ज़ोहो के फाउंडर श्रीधर वेंबू ने बताया है कि उन्हें क्रिप्टो की तुलना में सोना ज़्यादा विश्वसनीय और टाइम टेस्टेड असेट लगता है। उन्होंने कहा कि वह बीते 25 वर्षों से करेंसी डीबेसमेंट के विरुद्ध इंश्योरेंस के रूप में गोल्ड के समर्थक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे क्रिप्टो में कोई दिलचस्पी नहीं है।"