inshorts

कार या बाइक में गलत फ्यूल पड़ने पर क्या करना चाहिए?

अगर कभी जल्दी या लापरवाही में कार या बाइक में गलत फ्यूल भर जाए तो सबसे पहला काम इंजन स्टार्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि स्टार्ट करते ही गलत फ्यूल पूरे सिस्टम में फैल सकता है। इसके बाद तुरंत मकैनिक को बुलाएं और गलत फ्यूल निकालने के बाद सिस्टम की पूरी जांच ज़रूर करवाएं, ताकि कोई हिस्सा खराब न रह जाए।