कोरियन सिंगर ने IIT कानपुर में गाया 'लॉलीपॉप लागेलू', परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल
दक्षिण कोरियाई सिंगर और रैपर आउरा का IIT कानपुर के सांस्कृतिक उत्सव 'अंतराग्नि 2026' में भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आउरा ने लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहनकर गाना गाया और डांस किया। इस दौरान दर्शकों ने भी उनके साथ गाने पर झूमते हुए खूब उत्साह दिखाया।