ताज होटल के मैनेजर ने YourStory की फाउंडर को कुर्सी पर पालथी मारकर बैठने से रोका
योरस्टोरी की फाउंडर श्रद्धा शर्मा ने X पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ताज होटल के मैनेजर ने उन्हें कुर्सी पर पालथी मारकर बैठने से मना किया। उन्होंने कहा, "मैनेजर ने बोला, 'एक गेस्ट को आपके बैठने के तरीके से समस्या है'।" होटल में खाना खाने पहुंची श्रद्धा ने कहा, "गलती क्या है?...यह कि 'पद्मासन' में बैठ गई?"