किरण को खाना बनाना नहीं आता, 41 वर्षों में मेरे लिए आज तक चाय भी नहीं बनाई: अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बताया है कि उनकी पत्नी किरण खेर को खाना बनाना नहीं आता है। उन्होंने कहा, "मैं तरस रहा हूं कि वह कभी मेरे लिए एक कप चाय बना दें। वह अंडा तक नहीं उबाल सकतीं।" अनुपम ने अभिनेत्री किरण खेर से 1985 में शादी की थी। गौरतलब है, यह अनुपम-किरण दोनों की दूसरी शादी है।