रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचसीएल के फाउंडर शिव नादर की पत्नी किरण नादर के किरण नादर म्यूज़ियम ऑफ आर्ट (केएनएमए) ने दिवंगत पेंटर एमएफ हुसैन की ₹119 करोड़ में नीलाम हुई ‘अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)’ पेंटिंग खरीदी है। गौरतलब है, 1954 में बनाई गई यह पेंटिंग सार्वजनिक रूप से नीलाम हुई मॉडर्न इंडियन आर्ट की अब तक की सबसे महंगी कलाकृति है।