किरण रिजिजू बोले- विपक्ष NEET पर चर्चा से भागता है, फिर चुप कराने का आरोप लगाता है
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार संसद में NEET पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। रिजिजू ने कहा कि संसद में चर्चा निर्धारित नियमों के तहत होती है, लेकिन विपक्ष पहले चर्चा नहीं होने देता और बाद में आरोप लगाता है कि उसे अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।