केरल की राजधानी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर आई लेफ्ट की पहली प्रतिक्रिया
केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए के सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरने पर वामपंथी दलों की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। सीपीआईएम पदाधिकारी एमपी गोविंदन ने कहा, "एलडीएफ को एक बड़ा झटका लगा है...हमारे फ्रंट में कोई कमी नहीं है। यूडीएफ ने सांप्रदायिक ताकतों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा।"