केरल में बस में बगल में बैठी लड़की के टॉप में हाथ डालने लगा शख्स, उसने सिखाया सबक
तिरुवनंतपुरम (केरल) में बस में सफर कर रही एक लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स बगल में बैठी लड़की को अकेला पाकर उसकी जांघ छूते हुए टॉप के अंदर हाथ डालने लगता है जिसपर पूरी घटना रिकॉर्ड कर रही लड़की उसे रोकते हुए उसपर थप्पड़ बरसाती है। घटना पर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने नाराज़गी जताई।