inshorts

केरल में मछुआरे के जाल में फंसी नाग देवता की 5-5 किलो की 2 मूर्तियां

मलप्पुरम (केरल) में एक मछुआरे को समुद्र में डाले गए जाल में नाग देवता की 2 मूर्तियां फंसी मिलीं। पीतल की बनी प्रत्येक मूर्ति का वज़न करीब 5 किलोग्राम है। मछुआरे ने थाने पहुंचकर मूर्तियां पुलिस को सौंप दीं। बकौल पुलिस, नहीं पता मूर्तियां समुद्र में कैसे पहुंचीं, हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।