अलप्पुझा (केरल) में युवा कांग्रेस के एक स्थानीय कार्यकर्ता समेत 5 लोगों को 11.6 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मक्केकावला में उनकी कार रोककर यह बरामदगी की। आरोपी चेरथला से अरुकुट्टी जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वे गांजा खरीदकर कोच्चि में छोटी-छोटी मात्रा में बेच रहे थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।