केरल में हत्या के मामले में फरार आरोपी रघेश उन्नीकोचन को सीबीआई ने यूएई से भारत वापस लाया है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। यूएई की एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार किया जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारत भेजा गया। केरल पुलिस की टीम उसे 18 नवंबर को तिरुवनंतपुरम लेकर पहुंची।