काला जादू से घट रही लंबाई, 165 से घटकर हाइट हुई 158cm, युवक ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
कुरनूल (आंध्र प्रदेश) के सुधाकर नामक युवक ने दावा किया है कि काला जादू के कारण उसकी लंबाई घट रही है। युवक के मुताबिक, काला जादू के कारण उसकी लंबाई 165 से घटकर 158 सेंटीमीटर हो गई। उसने कलेक्टर से जादू-टोना करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विशेषज्ञों ने चिकित्सकीय जांच की सलाह दी है।