काली पूजा में दी गई बकरे की बलि, पूरे गांव ने खाया मांस; सच पता चलते ही मचा हड़कंप
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में काली पूजा में कथित तौर पर रेबीज़ संक्रमित बकरे की बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों को खिलाए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, गांव के लगभग 400 ग्रामीणों ने इस बकरे के मांस का सेवन किया। एक एक्सपर्ट के मुताबिक, जानवर के पके हुए मांस में रेबीज़ वायरस के ज़िंदा बचने की उम्मीद नहीं है।