कोल इंडिया की सभी सब्सिडियरी 2030 तक कराई जाएंगी लिस्ट, PMO ने दिया निर्देश
PTI के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कोयला मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनी को 2030 तक शेयर बाज़ार में लिस्ट कराए। इसका मकसद कंपनी में पारदर्शिता बढ़ाना और एसेट मॉनेटाइज़ेशन के ज़रिए वैल्यू क्रिएट करना है। देश के कुल घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया 80% से अधिक योगदान देती है।