बंगाल के कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध ढांचे को किया गया ध्वस्त
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित कालीघाट में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर फुटपाथ पर बने अस्थायी बांस के ढांचे को नगर निगम ने बुलडोजर से हटा दिया। पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में लोहे का गेट भी गैस कटर से हटाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ढांचे के कारण राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी।