कोल्ड ड्रिंक की बोतल पूरी क्यों नहीं भरी जाती है?

कोल्ड ड्रिंक या कार्बोनेटेड ड्रिंक की सील्ड बोतल आमतौर पर पूरी नहीं भरी जाती है। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक को सामान्य तापमान पर बनाया जाता है लेकिन इसमें मिली कार्बनडायऑक्साइड गैस धूप में तापमान बढ़ने पर एक्सपैंड करती है इसलिए अगर बोतल के अंदर गैस एक्सपैंड करने की जगह नहीं दी जाएगी तो गैस के प्रेशर से बोतल फट सकती है।