inshorts

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के बाद ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ, लोग बोले- बेहतर टीम हायर करो

ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' के लाइव कॉन्सर्ट के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया यूज़र्स ने ट्रोल कर कहा है कि उन्हें बेहतर टीम हायर करनी चाहिए। दरअसल, दिलजीत ने अपने चंडीगढ़ (पंजाब) के कॉन्सर्ट में भारत के लाइव कॉन्सर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इन्फ्रास्ट्रक्चर ठीक हो जाने तक वह भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे।