प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर कहा है, "आपने हाल के दिनों में मुंबई और अहमदाबाद में कोल्डप्ले के कार्यक्रमों की अविश्वसनीय तस्वीरें देखी होंगी।" उन्होंने आगे कहा, "यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में लाइव संगीत कार्यक्रमों की कितनी गुंजाइश है...कॉन्सर्ट अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते है और रोज़गार पैदा होता है।"