कॉल पर शख्स ने दी गाली तो कर्नाटक के मंत्री ने शेयर किया वीडियो, बोले- RSS की गंदगी का नमूना

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने उन्हें फोन पर दी जा रही गालियों और धमकियों का वीडियो X पर साझा किया है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ आरएसएस द्वारा युवाओं और बच्चों के मन में भरी जा रही गंदगी का छोटा उदाहरण है।" गौरतलब है कि प्रियांक ने सार्वजनिक जगहों पर संघ की गतिविधियों पर रोक की मांग की थी।