कोलंबिया में क्रैश हुआ विमान, मशहूर सिंगर समेत 6 लोगों की हुई मौत

कोलंबिया में हुए चार्टर विमान हादसे में मशहूर गायक-गीतकार येइसन जिमेनेज समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जुआन जोस रोंडॉन एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान ऊंचाई नहीं पकड़ सका और रनवे के पास खेत में जा गिरा। मृतकों में पायलट और जिमेनेज के चार स्टाफ शामिल हैं जो एक कार्यक्रम को लेकर यात्रा कर रहे थे।