केरलम में जंगली हाथी का आतंक, 80 साल की बुज़ुर्ग महिला पर हमला कर ली जान
केरल में कोल्लम ज़िले के पथनापुरम में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी ने 80 वर्षीय बुज़र्ग महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह महिला मज़दूरी के लिए बाहर गई थी। हाथी के हमले के दौरान बाकी मज़दूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के निवासियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।