कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को आईना दिखाया: 'आप' नेता के इस्तीफे पर दिल्ली BJP चीफ

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा अपने मंत्री पद व 'आप' से इस्तीफा दिए जाने को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है, "उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाया है।" सचदेवा ने कहा, "उन्होंने (गहलोत) बता दिया है कि वह केजरीवाल और उनका लुटेरों का जो गैंग है उसके भागीदार नहीं बनाना चाहते हैं।"