कैलाश गहलोत से जुड़े सवाल को अरविंद केजरीवाल ने टाला, सामने से हटाया माइक

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल से रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने दिल्ली सरकार के मंत्री पद व पार्टी से इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत को लेकर सवाल पूछा। इस पर केजरीवाल ने अपने सामने से माइक हटा दिया। पत्रकार के दोबारा सवाल करने पर केजरीवाल ने कहा, "हम जवाब दे रहे हैं। आप जवाब चाहते हैं ना?"