कैलाश पर नटराज बैठकर रो रहे होंगे: अनन्या पांडे के वायरल 'भरतनाट्यम' पर सोनल मानसिंह

फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अभिनेत्री अनन्या पांडे के भरतनाट्यम पर क्लासिकल डांसर व पद्म विभूषण सोनल मानसिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से कहा, "यह फिल्म निर्माताओं...के लिए रिमाइंडर है कि हमारी परंपराओं का सम्मान करना सीखें।" सोनल मानसिंह ने कहा, "भरतनाट्यम नृत्यांगना होने के नाते मुझे दुख हुआ। नटराज शिव कैलाश पर बैठकर रो रहे होंगे।"

Load More