कोलकाता में कूड़े के ढेर में मिला महिला का कटा हुआ सिर
पुलिस के अनुसार, कोलकाता के टॉलीगंज में कथित तौर पर एक महिला का कटा हुआ सिर मिला है। पुलिस ने बताया कि बरामद हुए सिर को विस्तृत जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच शुरू की गई है और शरीर के अन्य हिस्सों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।