कोलकाता में सोमवार को खेला जाने वाला KKR-PBKS मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए KKR ने 3.4 ओवर में 25/2 का स्कोर बनाया था लेकिन बारिश के चलते दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका। मैच में फिन एलन और कैमरन ग्रीन क्रमश: 6 और 4 रन बना कर आउट हो चुके थे।