inshorts

कोलकाता रेप-हत्या के दोषी को उम्रकैद की सज़ा के फैसले को बंगाल सरकार ने HC में दी चुनौती

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सज़ा के सियालदह कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बंगाल सरकार ने याचिका में कहा, "संजय को उम्रकैद की सज़ा सही नहीं है...उसे फांसी की सज़ा होनी चाहिए।" मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी फैसले पर असंतुष्टि जताई थी।