inshorts

कुवैत में ड्रोन हमले में इटली के 2 नागरिकों की मौत; ईरान को ठराया गया ज़िम्मेदार

कुवैत के सैन्य ठिकाने पर गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में इटली के 2 तकनीशियनों की मौत हो गई जबकि एक पाकिस्तानी और एक कुवैती नागरिक घायल हैं। मृतक जर्मन रक्षा कंपनी Rheinmetall Italia के कर्मचारी थे। इटली और कुवैत ने हमले के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया जबकि ईरान ने इनकार करते हुए संयुक्त जांच की पेशकश की है।