संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी प्रतिनिधि और अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) के सह-अध्यक्ष तारिक अलबनई ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, "अगर परिषद का विस्तार 21 से 27 सदस्यों तक होता है तो भारत उसमें एक दावेदार होगा।" अलबनई ने कहा, "भारत आज विश्व मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी है।"