काश इतनी दिक्कत रेप से होती: इंडियाज़ गॉट लेटेंट में मामले में समन मिलने पर सिद्धार्थ तेवतिया

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में अश्लील टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस से समन मिलने के बाद शो के ज्यूरी रह चुके सिद्धार्थ तेवतिया ने कहा है, "काश जितनी दिक्कत वल्गैरिटी से हो रही है…उतनी ही पॉल्यूशन, मर्डर और रेप से होती।" गौरतलब है, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' को लेकर 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।