काश मैंने ये बात पहले सुनी होती: पिता की सीख को याद कर क्रिप्टिक पोस्ट में सलमान खान

अभिनेता सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान की सीख को याद करते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट में कहा, "आपका वर्तमान अतीत बन जाता है और अतीत भविष्य को प्रभावित करता है।" उन्होंने कहा, "कोई आपको वह काम करने को मजबूर नहीं कर सकता जो आप नहीं करना चाहते...पापा मुझसे ये कहा करते थे...काश मैंने ये बात पहले सुनी होती।"