कांग्रेस कर रही देश की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव हारने पर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को धमकाता है और वो देश की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। बकौल रेड्डी, देश कांग्रेस की राजशाही की तरह नहीं चलेगी।