किशन रेड्डी ने 'भारत समिट' पर उठाए सवाल, सरकारी फंड के इस्तेमाल पर जवाब मांगा

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस की तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकारी फंड से एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने हैदराबाद में मीडिया से कहा कि यह 'भारत-विरोधी समिट' है जिसका मकसद संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना है। बकौल रेड्डी, इसके ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे आरोप लगाए जाएंगे।