बिहार की DPO के घर EOU की रेड, पति पर भी कसा शिकंजा; आय से 87% अधिक संपत्ति होने का है आरोप
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज की ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी और उनके पति गौरव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। मंगलवार को किशनगंज-कटिहार स्थित उनके 4 ठिकानों पर तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में दंपती की ज्ञात आय से ₹2.45 करोड़ (करीब 87.49%) अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।